{"_id":"6ab8c7fa34336e31c702a4b8","slug":"video-accused-in-misdoing-with-10-year-old-girl-in-shravasti-arrested-during-encounter-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार किया। कोतवाली लाते समय आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
एसपी राहुल भाटी ने बताया 22 सितंबर को कोतवाली भिनगा क्षेत्र निवासी नित्यक्रिया के लिए जंगल गई बालिका के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से कोतवाली भिनगा, एसओजी और सर्विलांस टीमें आरोपी की पहचान करने में जुटी थी। जांच के दौरान कोतवाली भिनगा क्षेत्र के भरथा बेलभरिया गांव निवासी शंकर (27) का नाम सामने आया। पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया और उसके पास से घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए।
आरोपी को कोतवाली लाया जा रहा था। रास्ते में भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग स्थित रेहली यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपी ने उप निरीक्षक अनुराग सिंह की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। उसे सीएचसी भिनगा में भर्ती करवाया गया। कोतवाली भिनगा पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।