{"_id":"6ab8ff59f80c193ebb08bb18","slug":"video-town-hall-road-closed-from-kavi-tiraha-for-green-road-construction-in-budaun-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: ग्रीन रोड निर्माण के लिए कवि तिराहा से टाउनहाल रोड बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: ग्रीन रोड निर्माण के लिए कवि तिराहा से टाउनहाल रोड बंद, लोग परेशान
Mukesh Kumar
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:04 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड निर्माण के लिए कवि तिराहा से टाउनहाल रोड पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाल इमली चौराहा जाने के लिए लोगों को एसपी कॉलेज होकर घूमकर जाना पड़ रहा है।
रास्ता बंद होने के कारण लाल इमली चौराहा की ओर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। इससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि सीएम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। रूट डायवर्जन के लिए यातायात पुलिस को पहले ही सूचना दी गई थी। डायवर्जन लागू नहीं होने के कारण राहगीरों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य दिन-रात कराया जा रहा है और संबंधित एजेंसी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।