{"_id":"6a9bdc44c3d75428120cf15e","slug":"police-stopped-bku-activists-who-were-on-their-way-to-burn-an-effigy-in-shahjahanpur-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पुतला फूंकने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, लेखपाल पर परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पुतला फूंकने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, लेखपाल पर परेशान करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:39 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चार दिन से मंडी स्थित किसान भवन में धरना दे रहे भाकियू अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लेखपाल पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन करने का प्रयास किया। मंडी गेट पर मौजूद थाना प्रभारी आरके रावत ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके बाद एसडीएम सदानंद सरोज ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर 15 सितंबर तक समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता पुतला दहन का कार्यक्रम स्थगित कर धरना स्थल पर लौट गए।
किसानों का कहना था कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने लेखपाल के खिलाफ पुतला दहन करने का निर्णय लिया था। एसडीएम के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता मान गए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 15 सितंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे पैदल शाहजहांपुर कूच करेंगे। इस दौरान ब्रजेश पांडेय, सुखविंदर सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।