फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl dies after coming into contact with live electric wire.

Shahjahanpur News: बिजली के तार में उतरे करंट से बालिका की मौत

Sun, 06 Sep 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after coming into contact with live electric wire.
खुदागंज क्षेत्र के गांव खेड़ा मझखेड़ा में खंभे की जांच करती विद्युत निगम की टीम। स्रोत : विद्यु
खुदागंज (शाहजहांपुर)। मजरा खेड़ा मझखेड़ा में शनिवार सुबह बिजली के खंभे के सपोर्टिंग तार में करंट आने से राधिका (8) की मौत हो गई। वह सामान लेने दुकान पर जा रही थी। राधिका के पिता अजयवीर सिंह पैर के ऑपरेशन के बाद से चलने फिरने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

अजयवीर ने कहा कि करंट की चपेट में आने से राधिका गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बालिका की करंट से मौत की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

----------------------
चंदे से चल रहा पिता का इलाज, टूटा दुखों का पहाड़
खुदागंज। खेड़ा मझखेड़ा गांव में बिजली के खंभे में आए करंट से अजयवीर सिंह की मासूम बेटी राधिका की जान चली गई, लेकिन विद्युत निगम के क्षेत्रीय उपखंड अभियंता बारिश में भीगे कंक्रीट के खंभे में करंट आने की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। तीन वर्ष से अपना इलाज करा रहे अजयवीर का परिवार बेहद तंगहाली का सामना कर रहा है और गांव के लोग परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति पर तरस खाकर चंदा करके अजयवीर का इलाज करा रहे हैं। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका का परिवार आर्थिक रूप से विपन्न होने के कारण बालिका के पिता इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने की भी सामर्थ्य नहीं रखते। अजयवीर ने बताया कि वर्ष 2024 की शुरुआत में एक ट्रैक्टर ट्राॅली उनकी बाइक से टकरा जाने से उनका पैर टूट गया था। तब से उनके पैर के नौ आपरेशन हो चुके हैं।
आजीविका के लिए सिर्फ एक बीघा जमीन है। बालिका की मौत से पिता समेत उसकी मां बिशुना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। माता-पिता को रोते देख राधिका का एक वर्षीय अबोध भाई भी आंसू बहा रहा है।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता गोपाल कृ़ष्ण अग्रवाल ने हादसे की विभागीय जांच कराने की बात कही है, लेकिन विद्युत निगम के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह कंक्रीट के खंभे में करंट उतरने से साफ इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंक्रीट के खंभे में करंट नहीं आता है। एसडीओ का दावा है कि उन्हाेंने गांव में कर्मचारियों की टीम भेजकर खंभे की जांच कराई।
कर्मचारियों ने खंभे के पास खड़े होकर अपना फोटो भी उन्हें भेजा है। एसडीओ के अनुसार करंट की पुष्टि के लिए खंभे के पास कर्मचारियों से पानी डलवाकर भी देखा गया, लेकिन किसी कर्मचारी को करंट महसूस नहीं हुआ। एसडीओ का कहना है कि बालिका की मौत किसी अन्य स्रोत से करंट लगने से हुई होगी।

-----
हाल में हुए हादसे
20 अगस्त : मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बंगशान स्थित रामनगर कॉलोनी में सीमेंटेड बिजली खंभे के सपोर्ट में लगे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से आठ वर्षीय असद की मौत हो गई।
- 14 जून : मिर्जापुर के गांव नई बस्ती भौती में संगीता की बिजली खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी।
- 23 जून : कांट के मोहल्ला मरहैया रहमतपुर निवासी फुरकान के पांच वर्षीय बेटे अमान की खंभे के सपोर्ट तार में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी।
- 22 मार्च : बंडा के गांव रामदेवरी निवासी ब्रजेश खेत में लगे तार में करंट उतरने से झुलस गए थे। बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed