{"_id":"6a980d216c0cc5ad8509a122","slug":"video-saharanpur-akhilesh-yadav-says-low-level-employees-were-jailed-in-the-donation-scam-while-big-names-got-away-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: अखिलेश यादव बोले-दान घोटाले में छोटे कर्मचारियों को जेल भेजा, बड़े नाम बच गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: अखिलेश यादव बोले-दान घोटाले में छोटे कर्मचारियों को जेल भेजा, बड़े नाम बच गए
सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त किए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नई चीजें होने पर क्या पुराने मामलों को भुला दिया जाएगा। उन्होंने राम मंदिर के दान से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए ‘राम धन’ की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें किसी से शिकायत नहीं है, लेकिन जिस तरह दान की चोरी हुई, उसमें सामान्य कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बड़े नामों को छोड़ दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे ‘राम धन’ की चोरी नहीं होगी।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या का विकास विश्वस्तरीय शहर के रूप में किया जाना चाहिए था। उनके अनुसार अयोध्या में विकास की काफी संभावनाएं हैं और शहर को बेहतर तरीके से विकसित किया जाना चाहिए।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके मन में बहुत लालच था, जिसके कारण गरीबों की जमीन के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। उन्होंने अयोध्या में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।