{"_id":"6a8accc24bc92f30f006ddfc","slug":"video-suspicious-death-of-a-married-woman-in-hansi-family-alleges-harassment-by-in-laws-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
हांसी क्षेत्र में एक विवाहिता की फांसी लगाकर मौत का मामला सामने आया है। मृतका के भाई संदीप ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। वही मृतक के ससुराल पक्ष वाले अपने आपको निर्दोष बता रहे है ।
मृतका के भाई संदीप के अनुसार, उसकी बहन सोमी की शादी ढाणी कुम्हारान में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। कभी दहेज तो कभी मोटरसाइकिल की मांग की जाती थी। भाई का आरोप है कि सोमी के साथ मारपीट भी की जाती थी और उसे मायके वालों से खुलकर बात तक नहीं करने दी जाती थी। पति अशोक व सास ससुर लगातार तंग करते रहे है।
संदीप ने बताया कि 15-16 अगस्त को सोमी ने फोन कर उसके साथ मारपीट होने की बात कही थी। इसके बाद 16 अगस्त को वह अपनी पत्नी, दादी और चाचा के बेटे के साथ सोमी के ससुराल गया था। वहां बातचीत के दौरान ससुराल पक्ष ने सेंटर खोलने के लिए पैसों की जरूरत बताई, जिसके बाद उसने 2 लाख रुपये भी दिए। इसके बावजूद उसकी बहन को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया गया।
संदीप के मुताबिक, इसके बाद उन्हें सोमी की मौत की सूचना मिली। परिजनों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर शव को न छूने की बात कही। भाई का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था और उन्हें काफी देर तक सोमी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
परिजनों ने सोमी की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि सोमी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं मामले के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।