{"_id":"6a994bc1803f5e7dc20bec4b","slug":"video-panic-among-villagers-following-the-appearance-of-a-crocodile-in-maurya-pond-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
झांसी के ककरबई क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने क्षेत्रीय वनाधिकारी जगदम्बा प्रसाद पाठक के नेतृत्व में मौर्या तालाब से एक मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर बेतवा नदी में छोड़ दिया है। पांच दिनों की अथक मेहनत और रात-दिन की निगरानी के बाद वन्यकर्मियों की टीम को यह सफलता मिली है।
मगरमच्छ की मौजूदगी के कारण मौर्या तालाब के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल बना हुआ था। मगरमच्छ के पकड़े जाने की खबर सुनकर कसवा वासियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने वन्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन दरोगा रामकुमार तिवारी, मुंशी रोहित, संतू पाल, नीलू अहिरवार, रामनारायण, शैलेन्द्र अहिरवार, मनोहर यादव, जयहिंद अहिरवार और रायसहांय वर्मा सहित अन्य वन्यकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।