{"_id":"6ab37451211d16e4e209bb49","slug":"video-mauranipur-jalvihar-fair-district-magistrate-honors-meritorious-female-students-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर जलविहार महोत्सव: दीप प्रज्ज्वलित कर हुई कार्यक्रम की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर जलविहार महोत्सव: दीप प्रज्ज्वलित कर हुई कार्यक्रम की शुरुआत
मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित 158 वें प्रांतीय मेला जलविहार महोत्सव की शुरुआत आतिशबाजी के साथ हुई। जिलाधिकारी गौरांक राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम मनोज कुमार भारती, सीओ रत्नेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रति वर्ष इस आयोजन में चार चांद लगाए जा रहे हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है। एसएसपी ने कहा कि यह मेला एक यूनिक परंपरा है, 158 वर्ष पुरानी यह परंपरा नगर पालिका द्वारा चलाई जा रही है यह सराहनी है। यह मिला जब तक चलेगा तब तक सभी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास ने कहा कि मऊरानीपुर का यह बड़ा त्योहार है। यहां पर सभी मंदिरों की देव प्रतिमाएं एक साथ निकलती हैं। मऊरानीपुर मिनी अयोध्या के नाम से जानी जाती हैं। अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार चौधरी व कार्यक्रम संयोजक संगीता पाण्डे व करन सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर पगड़ी पहनाई, बैच लगाकर उनका स्वागत किया। स्मृति चिन्ह भेंट किए। इसके बाद एक शाम बच्चों के नाम कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, दिनेश राजपूत, राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, राजेंद्र राहुल, अजय श्रीवास, राजू राय, शिवम पांडे, प्रणव द्विवेदी, राजेश बिलाटिया, आकाश आर्य, ब्रजकिशोर पटेल, मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।