{"_id":"6a9fbdc9ad507780860696b4","slug":"video-gada-ma-shakashha-bcao-aathalna-ka-lkara-chhatara-na-nakal-jalsa-palsa-na-elbesa-caraha-para-raka-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में शिक्षा बचाओ आंदोलन को लेकर छात्रों ने निकाला जुलूस, पुलिस ने एलबीएस चौराहे पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में शिक्षा बचाओ आंदोलन को लेकर छात्रों ने निकाला जुलूस, पुलिस ने एलबीएस चौराहे पर रोका
गोंडा में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित शिक्षा बचाओ जन आंदोलन को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांधी पार्क से जुलूस निकाला। पुलिस ने जुलूस को एलबीएस चौराहे पर रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता वहीं प्रदर्शन करने लगे। गांधी पार्क के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि निजी स्कूलों में छात्रों का शोषण किया जा रहा है। महंगी फीस के साथ ही अन्य समस्याओं का भी छात्रों और अभिभावकों को सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर गांधी पार्क में संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किए गए। इससे पहले आंदोलन की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मौके से हटाने का प्रयास किया था। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता गांधी पार्क के अंदर जाने के लिए पार्क की बाउंड्री पर चढ़ गए थे। इससे मौके पर गहमागहमी की स्थिति बन गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से जुलूस निकालने का प्रयास किया।
पुलिस ने एलबीएस चौराहे पर उन्हें रोक दिया। पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत का दौर भी चला। छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही है। फिलहाल गांधी पार्क और एलबीएस चौराहे के आसपास पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की अनुमति के बिना प्रस्तावित कार्यक्रम और जुलूस को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।