{"_id":"6a9d27256b2f313920042153","slug":"video-12-sal-sana-ma-sava-ka-btha-gada-pahaca-majara-parabhakara-ralva-satashana-para-haaa-bhavaya-savagata-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"12 साल सेना में सेवा के बाद गोंडा पहुंचे मेजर प्रभाकर, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल सेना में सेवा के बाद गोंडा पहुंचे मेजर प्रभाकर, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
गोंडा में भारतीय सेना में करीब 12 वर्षों तक सेवा देने के बाद मेजर प्रभाकर सिंह के गोंडा पहुंचने पर रविवार को रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से रेलवे स्टेशन गूंज उठा। देशभक्ति गीतों के बीच काफी देर तक माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
मेजर प्रभाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा की तैनाती को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व और कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा, “थ्री-स्टार जनरल हैं, कमान बेहतर तरीके से संभालेंगे।” उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को जितेंद्र मिश्रा अपने अनुभव और क्षमता के साथ बेहतर तरीके से निभाएंगे। उनकी इस टिप्पणी को जितेंद्र मिश्रा के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।
मेजर प्रभाकर सिंह की सैन्य सेवा के दौरान भारत-चीन सीमा पर भी तैनाती रही। इसके अलावा उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी जिम्मेदारी निभाई। करीब 12 वर्षों तक देश की सुरक्षा में सेवा देने के बाद उनके गोंडा लौटने की सूचना पर समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में उत्साह रहा।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लोगों ने मेजर प्रभाकर सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। लोगों ने सेना में उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
मेजर प्रभाकर सिंह के स्वागत के लिए स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। सैनिक के रूप में 12 वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद घर लौटे मेजर प्रभाकर को देखकर लोगों में गर्व और उत्साह दिखाई दिया। देशभक्ति के नारों के बीच लोगों ने उन्हें सम्मान दिया और उनकी सेवाओं के प्रति आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।