{"_id":"6a9e1c983239f23bfa0cff39","slug":"police-arrested-two-accused-persons-in-connection-with-the-attack-on-a-police-team-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: पीआरवी पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: पीआरवी पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 07 Sep 2026 07:38 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:38 AM IST
सार
घटना रविवार देर रात की है। पथराव में पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोटें भी आईं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा के कौड़िया थाना के छिरास में गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार देर रात की है। पथराव में पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोटें भी आईं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, छिरास में पीआरवी वाहन पर पथराव की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां गिरवर दयाल उर्फ नागा और उसके भाई शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ, निवासी शुक्ल पुरवा छिरास, पुलिस टीम पर भी पथराव करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरवर दयाल के खिलाफ वर्ष 2022 से 2026 तक पांच मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं शिवदयाल के खिलाफ भी 2024 और 2025 में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मामले में कौड़िया थाने में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।