{"_id":"6a970078e99b5e2e6d08586b","slug":"video-farrukhabad-rain-turns-ground-into-a-quagmire-chief-ministers-event-venue-shifted-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: बारिश से मैदान में दलदल, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: बारिश से मैदान में दलदल, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदला
तीन सितंबर को बाढ़ राहत सामग्री वितरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी में बनाया गया सभास्थल व मैदान मंगलवार भोर में हुई बारिश से दलदल में तब्दील हो गया। प्रशासन ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदलकर फतेहगढ़ पुलिस लाइन मैदान कर दिया। मंगलवार को सभास्थल पर तैयारियां चलती रहीं।
पहले राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी में सभास्थल बनाया जा रहा था। वहां जेसीबी व प्रेशर रोलर लगाकर सोमवार को भूमि का समतलीकरण कराया गया। मंगलवार भोर में झमाझम बारिश हो गई। बारिश थमने के बाद सभास्थल पर टेंट, मंच बनाने की सामग्री, कूलर, साउंड आदि भी पहुंच गया। जेनरेटर भी पहुंचा दिया गया। लेकिन बारिश से मैदान में इस कदर दलदल हो गया कि वहां सामग्री लेकर पहुंचे लोडर आदि वाहन फंस गए। वहां काम में लगे मजदूरों ने रस्सी से खींचकर बाहर निकाला। मैदान का पानी निकालने के लिए वहां गड्ढे भी किए गए पर उसका लाभ नहीं मिला।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदलकर पुलिस लाइन मैदान में बनाने के आदेश दिए। डबरी में पहुंचाई गई सामग्री पुलिस लाइन लाई गई। वहां टेंट, मंच आदि बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया। अधिकारी भी दिन भर जुटे रहे। कार्यक्रम स्थल पर ही बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत सामग्री भी वितरित करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि डबरी के मैदान में बारिश से कीचड़ व दलदल हो गया था। इसके चलते अब पुलिस लाइन मैदान में कार्यक्रम स्थल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल एक तरीके से बाढ़ राहत शिविर होगा। सभास्थल पर मुख्यमंत्री सभी तहसील क्षेत्रों के करीब एक हजार बाढ़ पीड़ितों को राहत किट का वितरण करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।