{"_id":"6ab3af8d584bb53a9a0d3252","slug":"video-video-660-karaugdha-ka-biipasa-ovarabraja-parayajana-ka-shabharabha-kama-haga-yatayata-ka-thabva-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 660 करोड़ की बाईपास-ओवरब्रिज परियोजना का शुभारंभ, कम होगा यातायात का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 660 करोड़ की बाईपास-ओवरब्रिज परियोजना का शुभारंभ, कम होगा यातायात का दबाव
फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बावासियों की वर्षों पुरानी बाईपास और ओवरब्रिज की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। बुधवार को ग्राम बसारा के पास आयोजित कार्यक्रम में विधायक साकेंद्र प्रताप सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर करीब 660 करोड़ रुपये की एनएच-727एच परियोजना का शुभारंभ किया। परियोजना पूरी होने के बाद कस्बे में यातायात का दबाव कम होने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
भूमि पूजन के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि फतेहपुर के विकास में बाईपास और ओवरब्रिज महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। शासन स्तर पर लगातार प्रयास के बाद परियोजना को स्वीकृति मिली और अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि बाईपास बनने से भारी वाहनों को कस्बे के भीतर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे बाजार और आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात का दबाव घटेगा और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा। विधायक ने कहा कि सड़क और परिवहन सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।