Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में पांच अक्तूबर को अगली सुनवाई, चंपत राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी
{"_id":"6abb8ecfe316c4e23e014d39","slug":"video-video-rama-mathara-caugdhhava-parakaranae-ma-paca-akatabra-ka-agal-sanavaii-capata-raya-ka-khalfa-raparata-tharaja-karana-ka-maga-ka-tha-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में पांच अक्तूबर को अगली सुनवाई, चंपत राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में पांच अक्तूबर को अगली सुनवाई, चंपत राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी
राम मंदिर चढ़ावा धनराशि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस की ओर से आख्या प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण अब पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी।
अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल ने 19 सितंबर को प्रार्थना पत्र देकर चंपत राय, अनिल मिश्रा, कृष्ण मोहन और गोपाल राव समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराने की मांग की है।
इसी मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव की नई जमानत अर्जी भी सोमवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल की गई।
प्रभारी न्यायाधीश दीपिका तिवारी ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है। आरोपियों की पिछली जमानत अर्जी 25 सितंबर को निरस्त हुई थी। अधिवक्ता कुलशेखर सिंह के अनुसार 23 सितंबर को आरोपपत्र दाखिल होने के बाद नई जमानत अर्जी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।