{"_id":"6abb9660454a7ee7c709e7b1","slug":"video-video-918-lkha-sa-bna-daraga-vayarahausa-ka-sacalna-shanpr-maraja-ka-jaca-kara-thavae-vatarata-ka-gaii-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 918 लाख से बने ड्रग वेयरहाउस का संचालन शुरू, मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 918 लाख से बने ड्रग वेयरहाउस का संचालन शुरू, मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं
अयोध्या के बीकापुर में 918.13 लाख रुपये की लागत से बने जिले के पहले जिला स्तरीय ड्रग वेयरहाउस का मंगलवार को औपचारिक संचालन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका पहले ही ऑनलाइन लोकार्पण कर चुके हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं।
विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। शुगर, हीमोग्लोबिन समेत अन्य जांच भी हुईं। टीबी मरीजों को पोषण पोटली और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को सम्मान प्रमाणपत्र दिए गए।
विधायक ने सीएचसी की सुरक्षित व सिजेरियन प्रसव व्यवस्था की सराहना करते हुए ड्रग वेयरहाउस को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. वेद त्रिपाठी, डीटीओ संदीप शुक्ला, अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।