{"_id":"6a9d286debb075766f0842b9","slug":"video-amatha-ma-kashava-parasatha-maraya-bl-2047-taka-parathasha-ma-sapa-oura-kathara-ma-kagarasa-ka-vapasa-naha-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2047 तक प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की वापसी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2047 तक प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की वापसी नहीं
अमेठी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक सपा प्रदेश में और कांग्रेस केंद्र में सत्ता में नहीं आएगी। एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने जायस स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (आरजीआईपीटी) में तीन छात्रावासों का लोकार्पण किया। इसके बाद संस्थान परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक कर वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया।
उपमुख्यमंत्री ने आरजीआईपीटी में एसएससी बोस, होमी भाभा और विद्यासागर छात्रावासों का उद्घाटन किया। करीब एक हजार छात्रों के लिए हाईटेक सुविधाओं से तैयार इन छात्रावासों में विद्यार्थियों को आधुनिक आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। लोकार्पण के बाद उन्होंने संस्थान के अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री भाजपा के पूर्व पदाधिकारी भागीरथी मौर्य के घर भी पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन स्तर पर तैयारियों में जुटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।