{"_id":"6accbaf861998027c30a923c","slug":"video-the-pajava-ramlila-ground-resounded-with-events-ranging-from-the-birth-of-shri-ram-to-the-slaying-of-tadaka-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पजावा रामलीला- श्रीराम के जन्म से ताड़का वध तक गूंजा पजावा रामलीला मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पजावा रामलीला- श्रीराम के जन्म से ताड़का वध तक गूंजा पजावा रामलीला मैदान
प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने की पहल
श्रीराम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों के मंचन के बीच पजावा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ शाहगंज स्थित राम मंदिर से प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की सवारी के आगमन के साथ हुआ। साज-शृंगार से सुसज्जित सवारी राम मंदिर से चलकर पजावा रामलीला मैदान पहुंची।
रामलीला का शुभारंभ महापौर गणेश केसरवानी ने किया। शुरुआत पूजा अग्रवाल और उनके समूह की गणेश वंदना व नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद ध्वनि और प्रकाश के माध्यम से विष्णुलोक, श्रीराम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों का मंचन किया गया। दो मंजिला मंच पर विष्णुलोक का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।
रामलीला निर्देशक सचिन कुमार गुप्ता की पहल पर बच्चों के लिए प्रभु श्रीराम के चरित्र पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। यूनाइटेड इंस्टीट्यूट की असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी गुप्ता ने इसका संचालन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य मोहन टंडन भैया, कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, संयोजक राजेश मल्होत्रा, गिरिशंकर प्रभाकर आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।