{"_id":"6acc4f37baf00aafe10097e7","slug":"video-punjab-sanjhiwalta-dal-has-fielded-ks-mann-as-its-candidate-from-dharamkot-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब सांझीवालता दल ने धर्मकोट से केएस मान को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सांझीवालता दल ने धर्मकोट से केएस मान को बनाया उम्मीदवार
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां जमीनी स्तर पर शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पंजाब सांझीवालता दल ने भी चुनावी मैदान में उतरते हुए मोगा जिले के हलका धर्मकोट से के.एस. मान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कोट ईसे खां के रहने वाले के.एस. मान जो कि पिछले लंबे समय से नशे, भ्रष्टाचार और रेत माफिया के मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं। पंजाब सांझीवालता दल की ओर से उन्हें धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।आज कोट ईसे खां स्थित एक निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी की ओर से उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नौजवान और गांव के लोग , समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे तथा के.एस. मान को अपना समर्थन दिया। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए हलका धर्मकोट में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।