{"_id":"6ab3d48d5061c4596d0b0383","slug":"video-grass-and-silt-in-canals-trouble-farmers-cleaning-demanded-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नहरों में उगी घास और गाद बनी किसानों की परेशानी, सफाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नहरों में उगी घास और गाद बनी किसानों की परेशानी, सफाई की मांग
आगरा के फतेहपुरसीकरी-सैंया माइनर की नहरों में वर्षों से सफाई न होने के कारण खरपतवार, घास-फूस और मिट्टी जमा हो गई है। इससे राजस्थान सीमा क्षेत्र के अंतिम गांव मेंगलपुरा-छत्तापुरा तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई जगह अवरोध के चलते नहर का पानी रुककर आसपास के खेतों में भर जाता है, जिससे फसल खराब होने का खतरा बना रहता है। वर्तमान में किसान सरसों की बुवाई की तैयारी में खेतों की जुताई कर रहे हैं। ऐसे में पलेवट के लिए नहर के पानी की जरूरत है, लेकिन सफाई के अभाव में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान बनवारी लाल त्यागी, गोकुल सिंह, रंजीत सिंह, दामोदर, राकेश कुमार, भागीरथ और मुन्नालाल आदि ने सिंचाई विभाग से नहरों की तत्काल सफाई और पानी की सुचारु व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।