Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Enthusiasm in Ludhiana for Ganesh Mahotsav; devotees seen taking idols of Ganpati Bappa home
{"_id":"6aa6aa877566c2210e08ae9c","slug":"video-enthusiasm-in-ludhiana-for-ganesh-mahotsav-devotees-seen-taking-idols-of-ganpati-bappa-home-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव को लेकर लुधियाना में उत्साह, गणपति बप्पा की मूर्तियां घर ले जाते दिखे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव को लेकर लुधियाना में उत्साह, गणपति बप्पा की मूर्तियां घर ले जाते दिखे श्रद्धालु
गणेश महोत्सव को लेकर शहर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार से शुरू हुए दस दिवसीय गणेश उत्सव के लिए लोग श्रद्धा और आस्था के साथ गणपति बप्पा की मूर्तियां अपने घरों में लेकर पहुंचे। बाजारों में सुबह से ही गणपति की प्रतिमाएं खरीदने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई।
श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को अपने घरों में स्थापित किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। कई परिवारों ने अपने घरों को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया।
दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करेंगे और प्रसाद वितरित करेंगे। शहर के विभिन्न इलाकों में भी गणेश महोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। अंतिम दिन श्रद्धालु गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देंगे।
गणेश महोत्सव के चलते मूर्ति विक्रेताओं के यहां भी रौनक बनी हुई है। श्रद्धालु अपनी पसंद और घर की परंपरा के अनुसार छोटी-बड़ी गणपति प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणेश उत्सव को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।