{"_id":"6a9d2347258295df75062c87","slug":"video-police-stopped-congress-workers-who-were-on-their-way-to-show-black-flags-to-the-chief-minister-in-jeera-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को आम आदमी पार्टी में शामिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने काली झंडी दिखाने की रणनीति तैयार की है। इस संबंध में कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जीरा में प्रेसवार्ता कर पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब के लोग गैंगस्टरों से परेशान हैं। व्यापारियों और दुकानदारों को फिरौती की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तरनतारन में अकाली दल द्वारा किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को पार्टी में शामिल किया गया था, तब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी आलोचना की थी।
अब रविवार को मुख्यमंत्री खुद जीरा में इसी तरह का काम करने के लिए पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काली झंडियां दिखाकर इसका विरोध करेंगे। राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि एक नौजवान द्वारा झंडा दिखाए जाने पर पुलिस ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि नौजवान के कान का पर्दा फट गया और उसके गुप्तांग पर करंट लगाया गया। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।