{"_id":"6ab268260d0b8cd7950c64bd","slug":"poets-have-come-to-the-city-event-in-chandigarh-anil-aggarwal-narrated-the-journey-of-humorous-poetry-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में ‘कवि आए हैं शहर में’ आयोजन, अनिल अग्रवंशी ने सुनाया हास्य कविता का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में ‘कवि आए हैं शहर में’ आयोजन, अनिल अग्रवंशी ने सुनाया हास्य कविता का सफर
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:06 PM IST
Link Copied
शहर में आयोजित ‘कवि आए हैं शहर में’ कार्यक्रम में हास्य और कविता की महफिल सजी। कार्यक्रम के दौरान कवि अनिल अग्रवंशी से खास बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने हास्य कविता, अपने संघर्ष और मंच तक पहुंचने के सफर से जुड़े अनुभव साझा किए। अनिल अग्रवंशी ने कहा कि हास्य रस नौ रसों में से एक है। उन्होंने बताया कि लोगों को हंसाना आसान नजर आता है, लेकिन एक हास्य कवि के पीछे कई व्यक्तिगत अनुभव और संघर्ष भी जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार इंसान अपनी भीतर की परेशानियों को दबाकर भी दूसरों को हंसाने का काम करता है। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए अनिल अग्रवंशी ने बताया कि उन्हें पहली बार कविता के लिए 3100 रुपये मिले थे। उन्होंने कहा कि वह रकम उनके लिए खास थी और इससे उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने का हौसला मिला। उन्होंने अपने करियर में टेलीविजन शो ‘वाह-वाह क्या बात है’ को भी महत्वपूर्ण बताया। उनके मुताबिक, इस शो के जरिए उन्हें व्यापक पहचान मिली और देशभर के दर्शकों तक उनकी कविताएं पहुंचीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।