फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Illegal arms racket busted in Amritsar

अमृतसर में अवैध हथियारों के रैकेट का खुलासा: पुलिस ने दबोचे आठ आरोपी, 13 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

Tue, 22 Sep 2026 05:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Sep 2026 05:12 PM IST
सार

आरोपियों के कब्जे से 13 अवैध पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। 

विज्ञापन
Illegal arms racket busted in Amritsar
अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले छह नेटवर्क का भंडाफोड़ कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 अवैध पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। 
विज्ञापन




पुलिस कर रही जांच
आरोपियों ने अवैध हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करने और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों के साथ भी आरोपियों के संबंध स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के संबंध में थाना छेहरटा, थाना गेट हकीमा, थाना सुल्तानविंड और थाना डी-डिवीजन में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए हथियारों की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है। इसके अलावा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच जारी है। कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed