{"_id":"6ab27374b905e1f4de09a1a4","slug":"video-illegal-arms-racket-busted-in-amritsar-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई के नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई के नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले छह नेटवर्क का भंडाफोड़ कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 अवैध पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों द्वारा अवैध हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करने और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों के साथ भी आरोपियों के संबंध स्थापित किए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के संबंध में थाना छेहरटा, थाना गेट हकीमा, थाना सुल्तानविंड और थाना डी-डिवीजन में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
पुलिस अब मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए हथियारों की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है। इसके अलावा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच जारी है।
कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।