फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Madhya Pradesh's biggest Shivdola came out amidst the salute of the police band

खरगोन: पुलिस बैंड की सलामी के बीच निकला मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा शिवडोला, हर-हर महादेव से गूंजा शहर

Sun, 30 Aug 2026 07:39 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 07:39 PM IST
Madhya Pradesh's biggest Shivdola came out amidst the salute of the police band

आस्था, परंपरा और धार्मिक उल्लास के बीच रविवार को खरगोन का 58वां ऐतिहासिक शिवडोला राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकला। अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव की राजसी पालकी जैसे ही भावसार मोहल्ला स्थित सिद्धनाथ महादेव मंदिर से बाहर निकली, पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। देर रात तक शिवडोला शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः सिद्धनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगा।

शिवडोले की शुरुआत से पहले सुबह मंदिर में भगवान सिद्धनाथ महादेव का विशेष अभिषेक और पूजन किया गया। इसके बाद भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान का श्रृंगार किया गया। शिवडोला नगर भ्रमण पर निकलने से पहले मुख्य झांकी की महाआरती की गई। इस दौरान विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर गुरु प्रसाद, एसपी रवींद्र वर्मा, शिवडोला समिति के अध्यक्ष नवनीत भंडारी सहित सकल हिंदू समाज के सदस्य मौजूद रहे।

महादेव की राजसी पालकी
महाआरती के बाद भगवान सिद्धनाथ महादेव की राजसी पालकी मंदिर परिसर से बाहर निकली। पालकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहले से ही मार्ग पर मौजूद थे। भगवान की पालकी बाहर आते ही मध्यप्रदेश पुलिस बैंड की टीम ने सलामी दी। बैंड की धुनों और शंखनाद के बीच निकली भगवान की सवारी ने धार्मिक वातावरण को और भव्य बना दिया।

ये भी पढ़ें- भस्म आरती में अद्भुत रूप में सजे बाबा महाकाल, वैष्णव तिलक और सूर्य-चंद्रमा से किया शृंगार

27 धार्मिक और पौराणिक झांकियां शामिल
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े माने जाने वाले शिवडोले में इस बार धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक विविधता की भी विशेष झलक देखने को मिल रही है। मुख्य राजसी रथ सहित 27 धार्मिक और पौराणिक झांकियां शिवडोले में हैं। इनके साथ लोकनृत्य दल, अखाड़े, ढोल-ताशा दल, नगाड़ा दल, भजन मंडलियां और घुड़सवार भी यात्रा की शोभा बढ़ा रहे हैं। झांकियों में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के साथ महाकाल, अंबे माता, श्रीकृष्ण-सत्यभामा, नरकासुर और संत सिंगाजी सहित कई धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों को प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं गौरिल्ला नृत्य, शिव-पार्वती-अघोरी नृत्य, आदिवासी लोकनृत्य, मयूर नृत्य, गणगौर, कालबेलिया और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

जगह-जगह हुआ स्वागत
शिवडोला मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर 80 से अधिक सेवा मंचों के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत किया जा रहा है। सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और विभिन्न समाजों की ओर से प्रसाद, फल, खिचड़ी, भजिया, शरबत, छाछ और अन्य खाद्य सामग्री के साथ शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भगवान की सवारी के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और धार्मिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। गुरु नानकदेव चौराहा क्षेत्र में शिव-शक्ति मिलन सहित विशेष आयोजन किए जाने हैं।

खरगोन का शिवडोला केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि शहर की वर्षों पुरानी सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा का प्रतीक है। रविवार को जैसे-जैसे भगवान सिद्धनाथ महादेव की राजसी सवारी शहर के मुख्य मार्गों से आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। देर रात भगवान की सवारी पुनः सिद्धनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां 58वें शिवडोले का धार्मिक आयोजन संपन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स ग्राउंड में डिबेट के लिए पहुंचे सत्थ और एसैप पार्टी के उम्मीदवार

अयोध्या में पांच शिक्षकों को मिलेगा ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी

30 Aug 2026

बाराबंकी में सरयू के कटान से खतरे में केदारीपुर गांव, 200 बीघे फसल नदी में समाई

30 Aug 2026

VIDEO: मथुरा की वीआईपी सड़क पर बना गहरा गड्ढा, हादसे का सता रहा डर

30 Aug 2026

VIDEO: इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी पांच वर्षीय मासूम की हालत, हो गई माैत; चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

30 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: नेत्रदान को किया जागरूक, 53 में भरे फॉर्म

30 Aug 2026

VIDEO: किडनी ट्रांसप्लांट को 13 मरीजों का पंजीकरण, अगले महीने आएगी टीम

30 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: रन विद हीलिक में दिया फिट रहने का संदेश

30 Aug 2026

VIDEO: खाल तस्करी में एक और गिरफ्तार, वाइल्डलाइफ अधिकारी को लुक आउट नोटिस की तैयारी

30 Aug 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में भवनों का जारी ऑडिट, इमरजेंसी व घड़ी वाली इमारत में जगह-जगह उखड़े मिले प्लास्टर

30 Aug 2026

VIDEO: स्वाइन फ्लू को लेकर आगरा में अलर्ट, डॉक्टरों को दिया प्रशिक्षण, पांच हजार टैबलेट का ऑर्डर

30 Aug 2026

VIDEO: तेज बुखार-उखड़ रही सांस, स्वाइन फ्लू की आशंका पर मरीज करा रहे जांच

30 Aug 2026

VIDEO: नीट पीजी पेपर में प्रश्नों ने छात्रों को छकाया, इमेज आधारित सवालों की संख्या रही अधिक

30 Aug 2026

VIDEO: मैनपुरी के इस गांव में कभी होता था नशे का कारोबार, ग्रामीणों की मेहनत ने बदल दी तस्वीर; अब निकल रही दूध की धार

30 Aug 2026

अयोध्या में रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनेगा फूड पॉइंट, फव्वारे का होगा कायाकल्प

30 Aug 2026

जैतपुर में बारिश बनी आफत: उफनी कुंनुक नदी, पुल के ऊपर पानी; छत्तीसगढ़ का रास्ता बंद

30 Aug 2026

लखनऊ में सीवर चैंबर की मरम्मत के बाद धंसी सड़क, एक महीने से स्थिति जस की तस

30 Aug 2026

जीबीयू के लिए गौरव का विषय मिशन शक्तिसैट: कुलपति बोले- वैश्विक सहयोग की मिसाल, छात्राओं में बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच

30 Aug 2026

हमीरपुर: तरक्वाड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, अनुराग ठाकुर ने बताए विकास के तरीके

महेंद्रगढ़: गांव पाथेडा में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित, खिलाड़ी सचिन तंवर को किया जाएगा सम्मानित; बृजभूषण शरण सिंह के पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लखनऊ में करोड़ों की परियोजनाओं के भूमिपूजन में शामिल हुए रक्षामंत्री व सीएम योगी

30 Aug 2026

मडराक में मोमोज विवाद में युवक से मारपीट, सीओ ने बताया यह

30 Aug 2026

Video: सिरमौर में सांसद सुरेश कश्यप ने लोगों के साथ सुनी मन की बात

शाहजहांपुर: फिट इंडिया अभियान के तहत खिलाड़ियों ने निकाली साइकिल रैली, स्वस्थ रहने का दिया संदेश

30 Aug 2026

शाहजहांपुर: स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में खेल श्रृंखला का समापन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

30 Aug 2026

VIDEO: बाबू विहार कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी

30 Aug 2026

चंदाैली में 25 हजार का इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार, VIDEO

30 Aug 2026

Shamli: अंकित बालियान के परिजनों से मिले सरधना विधायक अतुल प्रधान, परिजनों को बंधाया ढांढस

30 Aug 2026

अलीगढ़ के देवी नगला में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

30 Aug 2026

सोलन: किसान जनता मंडी में प्याज के तेवर बरकरार, 60 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

30 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed