फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Women expressed anger over sale of illegal liquor and surrounded Collector office

खंडवा में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन: 12 गांवों से पहुंचीं महिलाएं; बोलीं- कागजी कार्रवाई नहीं हो

Tue, 25 Aug 2026 05:30 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 05:30 PM IST
Women expressed anger over sale of illegal liquor and surrounded Collector office

मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में महिलाएं अवैध शराब की बिक्री के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। करीब 10 से 12 गांवों की महिलाओं ने गांवों में बिक रही कच्ची और पक्की शराब के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।

महिलाओं का कहना था कि गांवों में खुलेआम शराब बिकने से घरों में आए दिन विवाद हो रहे हैं। पति और बच्चे घर से पैसे और सामान चोरी कर उन्हें बेचकर भी शराब पी रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि भी कई बार पति झगड़ा कर छीन लेते हैं और उसे शराब पीने में खर्च कर देते हैं।

महिलाओं ने कहा कि गांवों में छोटी-छोटी किराना दुकानों और टपरियों में अवैध शराब बेची जा रही है। इस संबंध में वे जनसुनवाई के दौरान नशा मुक्ति अभियान से जुड़ी समिति के माध्यम से जिला कलेक्टर को शिकायत करती हैं। महिलाओं का आरोप है कि कलेक्टर आबकारी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देते हैं, लेकिन कार्रवाई के दौरान उन्हें अवैध शराब नहीं मिलती।

पढे़ं: ग्वालियर की किसिंग कार का नया राज खुला, एक नहीं तीन लड़कियों ने किया था ये काम; लड़के ने क्या बोला?

ज्ञापन देने पहुंची ममता मोरे ने बताया कि मंगलवार को छह पंचायतों की महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध शराब घरों के आसपास बनाए गए गड्ढों में छिपाकर रखी जाती है, जिसकी जानकारी गांव की महिलाओं को होती है। महिलाओं द्वारा अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद कई बार संबंधित स्थानों पर कार्रवाई नहीं की जाती।

ममता मोरे ने आरोप लगाया कि जब महिलाएं आबकारी अमले को गड्ढों में छिपाई गई शराब के बारे में बताती हैं, तो अधिकारी वहां कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही डराते हैं और सभ्यता से बात करने की नसीहत देते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय महिलाएं अपने वोट से नेताओं को चुनती हैं और अब नारी शक्ति के बल पर वे अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। ममता मोरे ने कहा कि महिलाओं की मांग कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं है। प्रशासन को जमीन पर कार्रवाई करनी चाहिए और गांवों में बिक रही अवैध शराब पर प्रभावी रोक लगानी चाहिए।

खंडवा एडीएम काशीराम बड़ोले ने बताया कि करीब 12 गांवों की महिलाएं अवैध शराब की बिक्री की शिकायत लेकर पहुंची थीं। उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही महिलाओं की शिकायत का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिरमौर: आखिरी कश्मीर यात्रा, आखिरी बातचीत... अधूरा रह गया प्रारब्ध का जर्मनी जाने का सपना

25 Aug 2026

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, अर्टिगा कार पलटने से चालक की मौत

25 Aug 2026

अग्निवीर भर्ती रैली 2026: बुलंदशहर और खुर्जा के 815 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

25 Aug 2026

Saharanpur: मुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

25 Aug 2026

पीलीभीत: शारदा की बदलती धारा में फंसा 279 करोड़ का पुल, देखें रिपोर्ट

25 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर के महाराजपुर में युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, गले में फंदा डालकर रेलिंग पर लटका

25 Aug 2026

हिमाचल विधानसभा के बाहर सियासी प्रदर्शन, महंगाई और हिमकेयर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

25 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर मे कूड़े के ढेर पर फेंकी गईं एक्सपायरी चॉकलेट और टॉफी

25 Aug 2026

VIDEO: काशी में झमाझम बारिश से बीएचयू में भरा पानी

25 Aug 2026

पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, दो साथी गिरफ्तार

25 Aug 2026

सोलन: धर्मपुर में हाईवे किनारे डंगा गिरा, क्यारद संपर्क मार्ग पर आया मलबा

25 Aug 2026

कन्नौज में पीआरडी जवान का हाईवोल्टेज ड्रामा, तिर्वा क्रॉसिंग पर बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर किया हंगामा

25 Aug 2026

गुरदासपुर में व्यापारी के घर पर फायरिंग

सिरमौर: ओवरलोड ट्राले बने सिरदर्द, खजूरना पुल के पास फिर लगा लंबा जाम

25 Aug 2026

संस्कृत सप्ताह के तहत श्रीनगर में निकली भव्य शोभायात्रा

25 Aug 2026

हांसी में भाजपा किसान मोर्चा की परिचय बैठक, महेश चौहान बोले- सरकार किसानों के लिए लगातार काम कर रही

25 Aug 2026

भिवानी में कचरा उठाओ, शहर को साफ-सुथरा बनाओ अभियान चलाया

25 Aug 2026

टोहाना में सफाई को लेकर हंगामा: जेसीबी के आगे लेटीं महिला कर्मचारी, पुलिस ने बस में भरकर हिरासत में लिया

25 Aug 2026

श्रीनगर कोतवाली में देर रात हंगामा, छात्र नेताओं ने पुलिस पर लगाए अभद्रता के आरोप

25 Aug 2026

पीलीभीत में वारदात: हमलावरों ने शराब सेल्समैन को मारी गोली, हालत गंभीर

25 Aug 2026

कोटकपूरा में भाविप ने सिलाई सेंटर में लगाया आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

फिरोजपुर शहरी विधायक के बड़े भाई ने अपनी संपत्ति स्कूल, पिंगलवाड़ा और गुरुद्वारा के नाम की

पाकिस्तान का गंदा कसूर नाला भारतीय सीमावर्ती गांवों के लोगों में फैला रहा भयानक बीमारियां

अंबेडकरनगर में चीनी लदे ट्रक और स्कूल बस में आमने-सामने टक्कर, बच्चों को मालूमी चोटें

25 Aug 2026

फतेहाबाद में पुलिस के पहरे में फिर उठा कचरा, कर्मचारियों ने जेसीबी का शीशा तोड़ा

25 Aug 2026

ममदोट में पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी कैंसर से मां को नहीं बचा सकी बेटी

धारकलां आईटीआई का तीन बार उद्घाटन फिर भी नहीं शुरू हुई पढ़ाई

कुरुक्षेत्र में आधी रात को सफाई कर्मचारी व प्रशासन हुआ आमने-सामने

25 Aug 2026

सावन के अंतिम मंगलवार को देवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे भोले बाबा के साथ हनुमान के जयकारे

25 Aug 2026

MP: कर्नाटक एक्सप्रेस में यात्री का बैग उड़ाने वाला गिरफ्तार, जीआरपी ने बरामद किए लाखों के मोबाइल-आईपैड

25 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed