Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
A surge of faith swept through temples on the last Tuesday of Sawan; chants hailing Lord Shiva and Lord Hanuman echoed all around.
{"_id":"6a8d0ddbad48271dd207fbc3","slug":"video-a-surge-of-faith-swept-through-temples-on-the-last-tuesday-of-sawan-chants-hailing-lord-shiva-and-lord-hanuman-echoed-all-around-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन के अंतिम मंगलवार को देवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे भोले बाबा के साथ हनुमान के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के अंतिम मंगलवार को देवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे भोले बाबा के साथ हनुमान के जयकारे
सावन माह के अंतिम मंगलवार को शहर के प्रमुख देवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के पांच बजे से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्त भगवान भोलेनाथ और पवनपुत्र हनुमान की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
शहर के सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन, सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर 11, प्राचीन देवी मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर (दत्ता कॉलोनी) और असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आचार्य भगवत शर्मा ने सावन मास में मंगलवार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन का हर दिन शिव कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम है, लेकिन मंगलवार का दिन गौरी पूजन और हनुमान जी की साधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है। सावन में मंगलवार को भगवान शिव के साथ हनुमान जी की पूजा करने से साधक को आरोग्य, शक्ति और सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।
पंडित सुरेंद्र शर्मा ने हनुमान चालीसा के आध्यात्मिक महत्व को साझा किया। उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा केवल एक पाठ नहीं, बल्कि संकटों को दूर करने वाला महामंत्र है। सावन के पवित्र महीने में इसका सामूहिक पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जो श्रद्धालु नियमित रूप से इसका पाठ करते हैं, उन पर प्रभु राम और शिवजी दोनों का आशीर्वाद बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।