{"_id":"6ad6192fc90d7e0b2e0d4873","slug":"station-house-officer-thrashes-constable-in-public-for-handing-his-phone-to-a-truck-driver-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4850691-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: ट्रक ड्राइवर को फोन नंबर देने पर बिफरे थाना प्रभारी, सरेराह कर दी हवलदार की धुनाई; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: ट्रक ड्राइवर को फोन नंबर देने पर बिफरे थाना प्रभारी, सरेराह कर दी हवलदार की धुनाई; जानें पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:35 PM IST
Link Copied
नो-एंट्री पाइंट पर ड्यूटी में तैनात पुलिस आरक्षक ने एक ट्रक ड्राइवर को थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर दे दिया था। ट्रक चालक द्वारा फोन करने पर थाना प्रभारी उत्तेजित हो गए और नो-एंट्री पॉइंट में पहुंचकर पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित आरक्षक द्वारा घटना के संबंध की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है। एसडीओपी पाटन को घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शहपुरा थाने में पदस्थ पीड़ित आरक्षक लखन निषाद ने बताया कि नवरात्र पर्व के दौरान 18-19 अक्टूबर की रात को उसकी ड्यूटी नो-एंट्री प्वाइंट में लगाई गई थी। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे चैकिंग पर आए थे और ग्वालियर में हुई घटना का हवाला देते हुए किसी भी भारी वाहन को जाने नहीं देने के निर्देश दिए थे। इसका पालन करते हुए पीड़ित आरक्षक ने किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया।
इस दौरान भोपाल से आए एक ट्रक चालक ने बताया कि वह पूजा की सामग्री तथा दुर्गा प्रतिमा के शृंगार का सामान लेकर आया था। उसका समय पर पहुंचना अति आवश्यक है। चालक के आग्रह पर उसने थाना प्रभारी को मोबाइल नंबर उसे दे दिया था। चालक ने फोन लगाकर थाना प्रभारी से बात की और बताया कि उसका नम्बर पुलिस आरक्षक द्वारा दिया गया था। थाना प्रभारी के निर्देश पर चालक ने उसे मोबाइल दे दिया। थाना प्रभारी ने फोन पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए कहा है कि उसने ड्राइवर को कैसे उसका मोबाइल नंबर दे दिया।
इसके बाद थाना प्रभारी नो-एंट्री प्वाइंट पर आए और उसके साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी और चश्मा तोड़ दिया। इस दौरान उसका चालक उसे पीछे से पकड़े रहा। मारपीट के कारण पीड़ित आरक्षक को चेहरे नाक पर चोट आई है। पीड़ित आरक्षक द्वारा घटना की शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी से की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त हुई है। घटना की जांच के लिए पाटन थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी की नियुक्त किया गया है। उसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।