Hindi News
›
Video
›
India News
›
CNG Price Hike: Inflationary blow for Delhi-NCR residents; CNG gets dearer by ₹3.89.
{"_id":"6a91f05f684e304b63057e7b","slug":"cng-price-hike-inflationary-blow-for-delhi-ncr-residents-cng-gets-dearer-by-3-89-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर वालों को लगा महंगाई का झटका फिर सीएनजी 3.89 रुपये महंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली-एनसीआर वालों को लगा महंगाई का झटका फिर सीएनजी 3.89 रुपये महंगी
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Bhaskar Tiwari
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:02 AM IST
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर में गाड़ी चलाने वालों को महंगाई का एक और झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी IGL ने CNG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें शनिवार, 29 अगस्त की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसके तहत CNG के दाम 3 रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में CNG अब 86 रुपये 98 पैसे प्रति किलोग्राम मिलेगी। इससे पहले दिल्ली में CNG की कीमत 83 रुपये 09 पैसे प्रति किलोग्राम थी।
CNG की बढ़ी हुई कीमतों का असर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। यानी इन शहरों में रहने वाले ऑटो चालकों, कैब ड्राइवरों, कमर्शियल वाहन संचालकों और अपनी निजी कार में CNG इस्तेमाल करने वाले लोगों का ईंधन खर्च बढ़ने वाला है। खासतौर पर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों के लिए यह बढ़ोतरी सीधे जेब पर असर डालेगी।
अब सवाल है कि आखिर CNG के दाम अचानक इतने क्यों बढ़ाए गए? IGL ने इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में Liquefied Natural Gas यानी LNG की बढ़ी हुई कीमतों को वजह बताया है। कंपनी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर LNG की कीमतें काफी ऊंची बनी हुई हैं और इसका असर इनपुट गैस की लागत पर तेजी से पड़ रहा है। ऐसे में कंपनी ने कहा है कि CNG की सप्लाई को लगातार और भरोसेमंद बनाए रखने के लिए बढ़ी हुई गैस लागत की आंशिक भरपाई करना जरूरी हो गया था। इसी वजह से CNG की कीमत में 3 रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।
हालांकि IGL का कहना है कि कीमत बढ़ने के बाद भी दिल्ली में CNG ग्राहकों के लिए सबसे किफायती ईंधन विकल्पों में से एक बनी हुई है। कंपनी ने यह भी कहा है कि उसके CNG ग्राहक आयातित स्पॉट LNG की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के असर से काफी हद तक सुरक्षित हैं।
लेकिन आम उपभोक्ता के लिए इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ CNG के बिल तक सीमित नहीं रह सकता। ऑटो और कैब ऑपरेटरों की लागत बढ़ने पर आने वाले समय में किराए पर भी इसका असर पड़ सकता है। वहीं निजी वाहन चालकों के लिए हर महीने का फ्यूल बजट बढ़ जाएगा। ऐसे समय में जब रोजमर्रा की कई चीजों की कीमतें पहले से लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बना रही हैं, CNG की यह बढ़ोतरी दिल्ली-NCR के लाखों वाहन चालकों के लिए निश्चित तौर पर चिंता बढ़ाने वाली खबर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।