फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates Paper Leak minister Jhirwal Ramabai Marathon Tendulkar shoes politics crime hindi news

महाराष्ट्र: पेपर लीक मामले में घिरे खाद्य मंत्री झिरवल; मैराथन दौड़ने वाली रमाबाई को तेंदुलकर ने भेजे जूते

Sun, 06 Sep 2026 05:38 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 06 Sep 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates Paper Leak minister Jhirwal Ramabai Marathon Tendulkar shoes politics crime hindi news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पहले प्रेम प्रसंग और उसके बाद रंजिश का एंगल सामने आने के बाद अब जांच की आंच राज्य के खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) तक पहुंचती दिखाई दे रही है। इसके बाद खाद्य और औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का सीधा संबंध खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग से है। विभाग के मंत्री झिरवल के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) गणेश देवरे से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। दरअसल, देवरे लगभग तीन साल से पेपर लीक मामले के आरोपी गौरव पाटिल के मकान में किराएदार रहे थे। इस वजह से पर लीक के तार मंत्रालय से जुड़ने के कयास लगने लगे हैं। हालांकि, देवरे ने शनिवार को मीडिया से पेपर लीक मामले में किसी भी तरह का संबंध होने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि गौरव पाटिल के मकान में किराएदार के रूप में रहना महज संयोग है। उन्होंने बगैर ठोस आधार के बदनाम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। कृषि विभाग के अधिकारी गणेश देवरे को प्रतिनियुक्ति पर मंत्री झिरवल का ओएसडी नियुक्त किया गया था। बीते 25 अगस्त को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन


बेटी के लिए मैराथन दौड़ने वाली रमाबाई को तेंदुलकर ने भेजे जूते
महाराष्ट्र के बीड जिले की रहने वाली 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने अपनी बेटियों की पढ़ाई के खर्च और किताबों के लिए नंगे पैर दौड़कर मैराथन जीती थी, जिसके बाद सचिन तेंदुलकर की टीम और देश के कई लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। तेंदुलकर से जुड़ी एक कंपनी/फाउंडेशन ने रमाबाई से संपर्क किया, उनके जूते का साइज पूछा और उन्हें रनिंग शूज का एक जोड़ा तोहफे में देने का फैसला किया। बीड के जिला कलेक्टर ने रमाबाई को 50,000 की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने भी उनकी बेटियों की शिक्षा में मदद का भरोसा दिया है। अब तक रमाबाई को 1.5 लाख से अधिक की मदद मिल चुकी है।

विज्ञापन

डांस क्लास जा रही पत्नी ने नहीं बनाया खाना तो हत्या कर दी
नागपुर में नशे में धुत कृष्णलाल यादव (41) ने डांस क्लास जाने के लिए खाना बनाने से इन्कार करने पर पत्नी यामिनी (38) की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी काम से घर लौटा था और यामिनी से खाना बनाने को कहा लेकिन वह डांस क्लास के लिए तैयार हो रही थी। उसने तुरंत खाना बनाने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कृष्ण लाल ने दोनों बच्चों के सामने ही यामिनी को बुरी तरह पीटा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed