{"_id":"6a9eabf0f80f0758ed0fd7c7","slug":"video-mandi-opportunity-to-present-a-vision-to-pm-modi-viksit-bharat-quiz-launched-for-the-youth-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: पीएम मोदी के समक्ष विजन रखने का मौका, युवाओं के लिए विकसित भारत क्विज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: पीएम मोदी के समक्ष विजन रखने का मौका, युवाओं के लिए विकसित भारत क्विज शुरू
मंडी। अगर आपके मन में विकसित भारत को लेकर कोई नया विचार या विजन है और आप उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखना चाहते हैं, तो आपके पास इसका मौका है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसी पहल के तहत 17 अगस्त से 30 सितंबर तक विकसित भारत क्विज आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा ऑनलाइन माध्यम से भाग ले सकते हैं। क्विज का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत-2047 की परिकल्पना से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया कि विकसित भारत क्विज 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। उन्होंने मंडी जिले के सभी पात्र युवाओं से इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और रचनात्मक सोच के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान करती है। क्विज में सफल होने वाले युवाओं को आगे तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चयनित प्रतिभागियों को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यहां युवा 10 से 12 जनवरी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नीति निर्माताओं के समक्ष अपने विचार और विजन प्रस्तुत कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।