{"_id":"6a9ef551add777315000dba1","slug":"gujarat-titans-team-head-coach-ashish-nehra-on-shubman-gill-captaincy-know-all-details-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिल की कप्तानी पर क्या बोले नेहरा?: गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच ने पांड्या-शुभमन के बीच की तुलना, क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गिल की कप्तानी पर क्या बोले नेहरा?: गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच ने पांड्या-शुभमन के बीच की तुलना, क्या कहा
Mon, 07 Sep 2026 11:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:03 PM IST
सार
गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने टीम के कप्तान शुभमन गिल की लीडरशीप को लेकर राय रखी है। नेहरा का कहना है कि कप्तान के तौर पर गिल अभी सीख रहे हैं।
विज्ञापन
आशीष नेहरा
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने सोमवार को कहा कि भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अभी नेतृत्व के मामले में सीखने के दौर में हैं और अनुभव के साथ उनकी कप्तानी में लगातार सुधार होगा। नेहरा और हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस के आईपीएल में डेब्यू के साथ कप्तान-कोच के रूप में सफल साझेदारी की थी। दोनों ने टीम को पहले ही सत्र में चैंपियन बनाया और 2023 में भी फाइनल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
पांड्या के बाद गिल को मिली थी कप्तानी
पांड्या के टीम से जाने के बाद गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंपी गई। युवा बल्लेबाज ने पिछले आईपीएल सत्र में टीम को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। पांड्या और गिल की कप्तानी की तुलना करते हुए नेहरा ने कहा, दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। आप उत्तर और दक्षिण ध्रुव की बात कर रहे हैं। दोनों ही ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने बहुत ज्यादा कप्तानी नहीं की थी। यह कुछ ऐसा ही था, जैसे मैंने भी बहुत ज्यादा कोचिंग नहीं की थी। आप समय के साथ सीखते हैं और अचानक कोई खिलाड़ी भारत के लिए दो प्रारूपों में कप्तानी कर रहा होता है। वह समय के साथ बेहतर ही होने वाला है।
नेहरा बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। नेहरा के मुताबिक पांड्या उन पर पूरी तरह भरोसा करते थे और सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। गिल स्वभाव से थोड़े शांत और संकोची हैं, लेकिन सीखने और खुद को बेहतर करने के लिए उतने ही उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, बेशक, गिल अभी सीखने के दौर में हैं। वह केवल 26-27 साल के हैं और ऐसा नहीं है कि उन्होंने कई वर्षों से कप्तानी की है। उन्हें कप्तानी करते हुए अभी सिर्फ एक-दो सत्र हुए हैं। वह चीजें सीख रहे हैं और बेहतर होते जाएंगे।

रोहित-कोहली के भविष्य पर नहीं रखी राय
भारत के दो दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर नेहरा ने किसी तरह का अनुमान लगाने से इनकार किया। 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। उस समय रोहित 40 और कोहली 39 वर्ष के होंगे। उन्होंने कहा, हमने देखा है कि सिर्फ भारतीय क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि किसी भी खेल में दो-तीन सप्ताह पहले भी चीजें बदल जाती हैं। अगर वे अच्छा खेल रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं तो क्यों नहीं? इन खिलाड़ियों के मामले में किसी भी कोच या कप्तान के लिए फैसला आसान नहीं होगा। 13 महीने काफी लंबा समय है लेकिन इन खिलाड़ियों के लिए उम्र सिर्फ एक संख्या है। मैं किसी तरह की निश्चितता की बात नहीं कर रहा हूं।