{"_id":"6accb94f8658c1060b04cb7d","slug":"video-jaya-kishori-visits-jwalamukhi-temple-second-navratri-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: ज्वालामुखी मंदिर पहुंचीं कथावाचक जया किशोरी, मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: ज्वालामुखी मंदिर पहुंचीं कथावाचक जया किशोरी, मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के किए दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:11 PM IST
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक एवं भजन गायिका जया किशोरी ने मां ज्वाला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी प्रशांत शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और माता की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करवाए।
मंदिर में दर्शन के दौरान जया किशोरी ने श्रद्धापूर्वक पूजा की। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित योगिनी कुंड, मोदी भवन और शयन भवन सहित अन्य धार्मिक स्थलों के भी दर्शन किए। इसके अलावा हवन-यज्ञ में आहुतियां डालकर मां ज्वाला के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
मंदिर में जया किशोरी का प्रवास कुछ समय का रहा। इस दौरान पुजारी प्रशांत शर्मा ने उन्हें शक्तिपीठ के प्राचीन इतिहास, धार्मिक मान्यताओं और मंदिर की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।
मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। दर्शन के बाद जया किशोरी ने मां ज्वाला के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
नवरात्र के अवसर पर ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की धार्मिक गतिविधियां जारी हैं। जया किशोरी के मंदिर पहुंचने से शक्तिपीठ में चल रहे नवरात्र आयोजनों के बीच भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।