{"_id":"6ac770fe404813ced009c96b","slug":"video-video-gautam-college-hamirpur-wins-inter-college-kho-kho-championship-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: गौतम कॉलेज हमीरपुर ने जीती इंटर कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: गौतम कॉलेज हमीरपुर ने जीती इंटर कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप-2026 का गौतम कॉलेज हमीरपुर में शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया। इस चैंपियनशिप में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन के आधार पर चार टीमें गौतम कॉलेज हमीरपुर, पीजी कॉलेज नाहन, पीजी कॉलेज रामपुर और गवर्नमेंट कॉलेज जुखाला सेमीफाइनल चरण में पहुंचीं। सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए अपना पूरा दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में गौतम कॉलेज हमीरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं गवर्नमेंट कॉलेज जुखाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि नाहन कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में अन्य टीमों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।