{"_id":"6ac7b1c360fb3a32390c9a53","slug":"hprca-result-of-je-civil-recruitment-exam-declared-date-for-document-verification-also-finalized-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल चयन आयोग: जेई सिविल की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, दस्तावेज सत्यापन की तिथि भी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल चयन आयोग: जेई सिविल की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, दस्तावेज सत्यापन की तिथि भी तय
Thu, 08 Oct 2026 08:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:38 PM IST
सार
राज्य चयन आयोग ने सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए 8192 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 6726 अभ्यर्थी सीबीटी में शामिल हुए। सफल 372 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीबीटी में उत्तीर्ण 372 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन 15 अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए 8192 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 6726 अभ्यर्थी सीबीटी में शामिल हुए। सफल 372 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और पहचान पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। आयोग के सचिव ने कहा कि निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी को बाद में दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन