{"_id":"6ab3c23b6c0044a6bb073159","slug":"video-hamirpur-health-check-ups-conducted-for-153-people-district-level-event-held-in-lamblu-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: स्वास्थ्य जांच शिविर में 153 लोगों का स्वास्थ्य जांच, लंबलू में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: स्वास्थ्य जांच शिविर में 153 लोगों का स्वास्थ्य जांच, लंबलू में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान आयुर्वेद के महत्व और इसके माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 153 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति के अनुसार उपचार और आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर में लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, खान-पान और स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम स्थल पर औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें विभिन्न औषधीय पौधों के उपयोग और उनके स्वास्थ्य संबंधी महत्व के बारे में लोगों को बताया गया। बिट्टू ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है, जो स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम पर विशेष जोर देती है। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी तनुजा नागपाल, अंकुश कुमार सहित आयुष विभाग के चिकित्सक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।