Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Officials from across the state undertook an exposure visit to the 'Nipun Vatika' at the Model Sanskriti School.
{"_id":"6abcdcdb44bb3625390e9254","slug":"video-officials-from-across-the-state-undertook-an-exposure-visit-to-the-nipun-vatika-at-the-model-sanskriti-school-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मॉडल संस्कृति विद्यालय की निपुण वाटिका की प्रदेशभर से अधिकारियों ने की एक्सपोजर विजिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल संस्कृति विद्यालय की निपुण वाटिका की प्रदेशभर से अधिकारियों ने की एक्सपोजर विजिट
रोहतक। सेक्टर 2,3,4 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थापित निपुण वाटिका का बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और एफएलएन समन्वयकों ने एक्सपोजर विजिट किया।
अधिकारियों के दल ने वाटिका में बच्चों के बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान को मजबूत करने के लिए तैयार किए गए लर्निंग कॉर्नर, गतिविधि आधारित शिक्षण सामग्री, वॉल पेंटिंग, खेल-खेल में सीखने के मॉडल व आकर्षक साज-सज्जा का बारीकी से अवलोकन किया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपनाई जा रही नवाचारी शिक्षण विधियों, टीएलएम के उपयोग और बच्चों की प्रगति के आकलन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
विजिट के दौरान अधिकारियों ने कक्षा में बच्चों से संवाद भी किया और उनकी सीखने की क्षमता को परखा। पंचकूला से एफएलएन समन्वयक असिन्द्र कुमार ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि निपुण वाटिका का यह मॉडल अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने इसे अपने-अपने जिलों में लागू करने का संकल्प व्यक्त किया, ताकि हर बच्चा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बन सके। रोहतक जिला एफएलएन समन्वयक रूपांशी हुड्डा ने कहा कि जिला अधिकारियों निपुण वाटिका मॉडल को सराहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय की ओर से प्रत्येक जिले में एक मॉडल निपुण वाटिक खोलने का पत्र जारी किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।