{"_id":"6a9d54a6adc64ab6d000968e","slug":"video-the-chief-minister-honored-the-winners-with-cash-prizes-in-rewari-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में मुख्यमंत्री ने विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में मुख्यमंत्री ने विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाफ मैराथन के विजेता प्रतियोगियों को राव तुलाराम स्टेडियम के सामने बने मंच पर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुबह 6 बजे आरंभ हुई 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में मोनू कुमार ने पहला स्थान हासिल कर दौड़ अपने नाम की। रेस में दूसरे नंबर पर धर्मेंद्र रहे तथा तीसरा पुरस्कार रामसंगरुप ने जीता। इसी मैराथन के महिला वर्ग में सरिता पाल पहले स्थान पर रही। दूसरा पुरस्कार सोनिका व तृतीय पुरस्कार नीता रानी ने मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त किया।
सुबह 7 बजे शुरू हुई 5 किलोमीटर की मैराथन में यश को पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार मिला। इसी दौड़ में पंकज ने द्वितीय तथा शंकरदयाल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। महिला वर्ग में पूजा सबसे आगे रही। दूसरे स्थान पर सोनिया व तीसरे स्थान पर नीलम ने बाजी मारी। मुख्यमंत्री ने 10 किलोमीटर के प्रथम तीन विजेताओं को एक लाख, 50 हजार व 21 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।
इसी प्रकार 5 किलोमीटर के पहले तीन स्थान हासिल करने वाले धावकों को 5100, 3100 व 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रायोजक कंपनी हीरो, पीएनबी, एसाई, मुसाबी व कंपनी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल, पीपीपी के स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, धारुहेड़ा पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।