Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Shopkeepers block the road at Jind's Safidon Gate in protest against the incomplete roadwork; business has been affected for two months.
{"_id":"6abf60dd585574f7e4072f6b","slug":"video-shopkeepers-block-the-road-at-jinds-safidon-gate-in-protest-against-the-incomplete-roadwork-business-has-been-affected-for-two-months-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के सफीदों गेट पर अधूरी सड़क के विरोध में दुकानदारों ने लगाया जाम, दो माह से कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के सफीदों गेट पर अधूरी सड़क के विरोध में दुकानदारों ने लगाया जाम, दो माह से कारोबार प्रभावित
सफीदों गेट पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने और रास्ता बंद होने से परेशान दुकानदारों ने शुक्रवार को सड़क पर जाम लगा दिया। दुकानदारों का कहना था कि जन स्वास्थ्य विभाग की सीवर लाइन का काम पूरा नहीं होने के कारण सड़क का निर्माण भी अटका हुआ है। जगह-जगह गड्ढे होने और रास्ता बंद रहने से पिछले करीब दो माह से उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित है।
जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से जाम खोलने की अपील की। हालांकि दुकानदार अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग की। दुकानदारों ने कहा कि जब तक विभाग का अधूरा काम पूरा नहीं होता, तब तक सड़क निर्माण भी शुरू नहीं हो सकता।
दुकानदारों ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण ग्राहक उनकी दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वे सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण कोई ग्राहक नहीं आता। इससे पिछले दो महीने से उनकी दुकानदारी लगभग ठप है और परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है।
उन्होंने मांग की कि जन स्वास्थ्य विभाग सीवर लाइन का काम जल्द पूरा कर रास्ता खोले, ताकि सड़क निर्माण का कार्य भी पूरा हो सके और दुकानदारों को राहत मिल सके। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि काम में और देरी हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान पीयूष मित्तल, प्रिंस बजाज, गौरव, विनोद और जयंत खुराना सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।