फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer daughter Kirti Sharma wins gold medal at Asian Games; family pins hopes on 2028 Olympics

हरियाणा: किसान की बेटी कीर्ति शर्मा ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, परिवार को 2028 ओलंपिक से उम्मीद

Fri, 02 Oct 2026 12:12 PM IST
Naveen एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: Naveen Updated Fri, 02 Oct 2026 12:12 PM IST
सार

कीर्ति की मां गुड्डी देवी ने बताया कि बेटी के तीरंदाजी के सपने को पूरा करने के लिए परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। शुरुआत में उन्होंने 5,000 रुपये में एक धनुष खरीदा और बाद में बेहतर खेल उपकरण खरीदने के लिए ब्याज पर 50,000 रुपये उधार लिए।

विज्ञापन
Farmer daughter Kirti Sharma wins gold medal at Asian Games; family pins hopes on 2028 Olympics
खिलाड़ी कीर्ति शर्मा की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद जिले के किसान परिवार की बेटी कीर्ति शर्मा ने एशियन गेम्स में महिलाओं की रिकर्व टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कीर्ति की इस शानदार उपलब्धि से उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके पिता विजय शर्मा को यह खबर तब मिली जब वे खेतों में धान की कटाई कर रहे थे।

विज्ञापन


कीर्ति के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले पांच साल से गोल्ड मेडल जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। अब उन्हें उम्मीद है कि कीर्ति 2028 के ओलंपिक में भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीतेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कीर्ति की मां गुड्डी देवी ने बताया कि बेटी के तीरंदाजी के सपने को पूरा करने के लिए परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। शुरुआत में उन्होंने 5,000 रुपये में एक धनुष खरीदा और बाद में बेहतर खेल उपकरण खरीदने के लिए ब्याज पर 50,000 रुपये उधार लिए। गुड्डी देवी ने कहा कि कीर्ति ने हमेशा परिवार के लिए कुछ बड़ा करने का वादा किया था और आज उसने वह सपना पूरा कर दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed