Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Farmers in Jind will stage a sit-in protest every day in support of sanitation workers.
{"_id":"6a9d54b6e5d899e7ec063cc0","slug":"video-farmers-in-jind-will-stage-a-sit-in-protest-every-day-in-support-of-sanitation-workers-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में सफाई कर्मियों के समर्थन में प्रतिदिन किसी न किसी धरने पर बैठेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सफाई कर्मियों के समर्थन में प्रतिदिन किसी न किसी धरने पर बैठेंगे किसान
सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने समर्थन देने का ऐलान किया है। रविवार को रानी तालाब पर सफाई कर्मचारी यूनियन के धरने पर पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौथ ने कहा कि संगठन प्रतिदिन किसी न किसी धरने पर सफाई कर्मियों के साथ बैठेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा।
सुरेश कौथ ने कहा कि सफाई कर्मचारी सरकार से अपनी जायज मांग कर रहे हैं। सरकार को सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे लागू करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की कर कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन इससे कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि आंदोलनों के दौरान मुकदमे दर्ज होते रहते हैं और समझौते के समय उन्हें वापस भी लिया जाता है। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को आगे किस रणनीति के तहत चलाना है, इसका फैसला कर्मचारी नेता ही करेंगे। भाकियू उनके हर फैसले में साथ खड़ी रहेगी।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 13 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान भी भारतीय किसान यूनियन सफाई कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी होगी। इससे पहले संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सफाई कर्मचारियों की मांगों के बारे में जागरूक करेंगे और हर समाज के लोगों से आंदोलन में सहयोग की अपील करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।