{"_id":"6ac8c7bbca86e4389507fbf1","slug":"video-yoga-and-values-camp-organized-in-jhajjar-under-bachpan-bachao-andolan-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में बचपन बचाओ आंदोलन के तहत योग एवं संस्कार शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में बचपन बचाओ आंदोलन के तहत योग एवं संस्कार शिविर आयोजित
नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से बचपन बचाओ आंदोलन के तहत लिटिल बर्ड्स प्ले स्कूल डिफेंस कॉलोनी में ब्रह्मचारी आचार्य इंद्रजीत के सानिध्य में योग, प्राणायाम, संस्कार एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया।
शिविर में आचार्य इंद्रजीत ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को योग, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और अच्छे संस्कारों का महत्व समझाया। बच्चों को मोबाइल का सीमित उपयोग करने, उससे दूर रहकर खेलकूद, योग और रचनात्मक गतिविधियों में समय बिताने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि मोबाइल का अधिक उपयोग आंखों के स्वास्थ्य और एकाग्रता पर बुरा असर डाल सकता है और सीखने और याद रखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। छोटी-छोटी गतिविधियों और प्रेरक कहानियों के माध्यम से बच्चों को अच्छी आदतें अपनाने और बड़ों का सम्मान करने का संदेश दिया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को फल एवं जूस वितरित किए गए। संस्था के संस्थापक पंकज मलिक ने स्कूल की प्रिंसिपल सीमा सैनी, एडमिन सुरेंद्र सैनी, बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए। पंकज मलिक ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और अच्छे संस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।