{"_id":"6ac90df5c5685001b00601d0","slug":"video-teacher-training-camps-organized-in-jhajjar-and-beri-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर और बेरी में शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर और बेरी में शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
झज्जर।
पीएमश्री कन्या राजकीय स्कूल में प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को भी जारी रहा। अलग-अलग गतिविधियों के बारे में शिक्षकों को मास्टर ट्रेनरों ने जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि जिले के सभी खंडों में प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि-आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निपुण हरियाणा का लक्ष्य केवल बच्चों को कक्षा में सीखने के अवसर देना नहीं बल्कि विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक तीनों को जोड़कर बच्चों के सीखने को निरंतर एवं प्रभावी बनाना है। पेरेंट्स ऐप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके माध्यम से अभिभावक घर पर भी बच्चों की सीखने की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
वहीं बेरी के राजकीय माडल स्कूल में भी शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन रहा। प्रशिक्षण में इस बात पर जोर दिया गया कि गणित केवल सही उत्तर प्राप्त करने का विषय नहीं है बल्कि बच्चों में गणितीय सोच, तर्क, समस्या-समाधान, अपने विचारों को गणितीय भाषा में व्यक्त करने की क्षमता विकसित करना इसका प्रमुख उद्देश्य है। मास्टर ट्रेनर मोनिका गुलिया व सुनीता ने शिक्षकों को अलग-अलग गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।