Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Jhajjar: 'Jal Arpan' (Water Offering) program held in 11 panchayats; officials highlighted achievements of development works during Gram Sabhas.
{"_id":"6abfbedde8419d200506109c","slug":"video-jhajjar-jal-arpan-water-offering-program-held-in-11-panchayats-officials-highlighted-achievements-of-development-works-during-gram-sabhas-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर : 11 पंचायतों में हुआ जल अर्पण कार्यक्रम, ग्राम सभाओं में अधिकारियों ने गिनाईं विकास कार्यों की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर : 11 पंचायतों में हुआ जल अर्पण कार्यक्रम, ग्राम सभाओं में अधिकारियों ने गिनाईं विकास कार्यों की उपलब्धियां
झज्जर। गांधी जयंती पर जिले की 11 पंचायतों में जहां जल अर्पण दिवस कार्यक्रम बड़े उल्लास के साथ मनाया गया, वहीं गांव गिरावड़ में ग्राम सभा के रूप में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिले की अन्य 139 ग्राम पंचायतों में भी ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम सभा के अजेंडा जल अर्पण संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। विभिन्न ग्राम सभाओं में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता, जिला सलाहकार, उपमंडल अभियंता, बीआरसी व कनिष्ठ अभियंता स्तर अधिकारियों ने विभाग का प्रतिनिधित्व किया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से जल जीवन मिशन के तहत गांव में हुए के विकास कार्यों की रुपरेखा प्रस्तुत करने के साथ ही विभागीय उपलब्धियां एवं सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों के बीच रखा।
ग्राम सभा के दौरान जल अर्पण कार्यक्रम व हरियाणा सरकार की सामुदायिक सहभागिता जल योजना संचालन एवं रखरखाव नीति 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसमें जल बंधन, जल परिक्रमा, जल संकल्प, जल वीरों का सम्मान व समुदाय के साथ सहभागिता आदि मुख्य रूप से शामिल रहें। जल संरक्षण एवं प्रबंधन में विभाग का सहयोग एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले जल वीरों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को जल शपथ दिलाई गई। इस क्रम में सभी विशिष्ट 11 ग्राम पंचायतों के जल घर एवं जल स्रोतों की परिक्रमा एवं संजाने स्वारने का कार्य किया गया। बीआरसी मीनू वत्स ने गांव दरियापुर, खेड़का गुर्जर एवं खेड़ी जट्ट में जल अर्पण का कार्यक्रम किया।
बीआरसी प्रमिला ने सिलाना व कलोई, बीआरसी सरला ने आजादनगर, बीआरसी दिनेश कुमार ने सुबाना व बिठला, बीआरसी सुनील ने डाबोदा खुर्द में व महाराणा में जेई प्रवीन कुमार ने जल अर्पण का कार्य किया। कार्यक्रम में ब्लॉक विकास में पंचायत अधिकारी भारती, डीपीएम विनोद धनखड़, जिला सलाहकार श्याम अहलावत, एसडीओ पब्लिक हेल्थ कीर्ति प्रकाश मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।