{"_id":"6abf4ca11c4dee00880ac8fc","slug":"video-book-laden-truck-overturns-into-roadside-ditch-major-tragedy-averted-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा टला: किताबों से भरा कैंटर खाई में पलटा, चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा टला: किताबों से भरा कैंटर खाई में पलटा, चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे
पलवाड़ा से ब्रजघाट जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाजियाबाद से काशीपुर जा रहा किताबों से भरा कैंटर सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में कैंटर चालक व क्लीनर को मामूली चोट लगी है। जनपद अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र निवासी चालक हरविंद्र गाजियाबाद से कैंटर में किताबें भरकर काशीपुर जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही रहने वाले क्लीनर अंकुर भी कैंटर में मौजूद थे। हरविंद्र टोल शुल्क बचाने के चक्कर में पलवाड़ा-ब्रजघाट मार्ग से होते हुए हाईवे की तरफ चल दिए। लेकिन, रास्ते में अचानक कैंटर के सामने विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कार आ गई। जिसे बचाने की कोशिश करते हुए चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण कैंटर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे को देखकर राहगीरों ने पास के गांव के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चालक व क्लीनर को कैंटर से बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोट आई हैं। सूचना पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि क्रेन की मदद से कैंटर को खाई से निकलवाया जा रहा है। चालक व क्लीनर सुरक्षित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।