Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
There is a fear that mustard sowing will be affected due to the closure of the canal in Fatehabad, farmers demanded to release water.
{"_id":"6acf1da2cbf1dd404f096a01","slug":"video-there-is-a-fear-that-mustard-sowing-will-be-affected-due-to-the-closure-of-the-canal-in-fatehabad-farmers-demanded-to-release-water-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में नहर बंद होने से सरसों की बिजाई प्रभावित होने की आशंका, किसानों ने की पानी छोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में नहर बंद होने से सरसों की बिजाई प्रभावित होने की आशंका, किसानों ने की पानी छोड़ने की मांग
जिले की मुख्य नहर फतेहाबाद ब्रांच को बुधवार सुबह 7 बजे बलियाला हेड से बंद कर दिया गया। यह नहरबंदी 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी। नहर बंद होने से क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी होने की आशंका है।
किसान किशन, पवन, रविंद्र और भूपेंद्र ने बताया कि अक्टूबर का महीना सरसों की बिजाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में नहर में पानी बंद होने से किसानों को सरसों की बिजाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भट्टू खंड में भूमिगत पानी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। ऐसे में किसान सिंचाई के लिए नहर के पानी पर निर्भर रहते हैं।
किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि फसलों की बिजाई के महत्वपूर्ण समय को देखते हुए नहर में दोबारा पानी छोड़ा जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और सरसों की बिजाई का काम समय पर पूरा हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।