फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   'Run for Unity' organized in Ratiya on the occasion of Sardar Patel's 151st birth anniversary

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर रतिया में निकाली रन फॉर यूनिटी

Sat, 31 Oct 2026 07:08 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:08 PM IST
'Run for Unity' organized in Ratiya on the occasion of Sardar Patel's 151st birth anniversary
रतिया। लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के महान शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को रतिया उपमंडल पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जरनैल सिंह ने शिरकत की जबकि समारोह की अध्यक्षता एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने की। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्यातिथि सहित सभी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ व संकल्प लिया।मुख्यातिथि रतिया के विधायक सरदार जरनैल सिंह ने तहसील परिसर से रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में अधिकारियों, कर्मचारियों, और स्कूली बच्चों ने भाग लेकर एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सभी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। विधायक सरदार जरनैल सिंह ने कहा कि वल्लभभाई पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, कुशल प्रशासक और राष्ट्रीय एकता के प्रबल समर्थक थे। उन्हें देश के प्रति उनके अद्वितीय योगदान के लिए लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और नेतृत्व क्षमता से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। भारत की स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का भारत संघ में विलय करवाने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपनी कूटनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर अनेक रियासतों को एकजुट कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया। उनके इसी ऐतिहासिक योगदान के कारण उन्हें आधुनिक भारत के एकीकरण का प्रमुख शिल्पकार माना जाता है। विधायक ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेड़ा सत्याग्रह और बारडोली आंदोलन में उनके नेतृत्व ने किसानों को संगठित किया तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा दी। बारडोली आंदोलन में उनके प्रभावशाली नेतृत्व के बाद उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली। उनका संपूर्ण जीवन देशसेवा, अनुशासन, साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल का मानना था कि देश की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित है। भाषा, क्षेत्र, जाति और धर्म की विविधताओं के बावजूद सभी भारतीयों को राष्ट्रहित में एकजुट रहना चाहिए। उनकी विचारधारा आज भी देशवासियों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि उनके सम्मान में गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित की गई है, जो देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को उनकी जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर एसडीएम रतिया सुरेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार बलवान सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. भरत सिंह, थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, बीईओ शशि प्रकाश, हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश स्योकन्द, प्राचार्य तरुण गेरा, साहित्यकार डॉ. नैब सिंह मंडेर, बीआरसी कुलदीप सिंह, पीटीआई ओमप्रकाश, देवी लाल, संदीप कुमार, सुपरवाइजर हरदीप कौर, मीशू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अवैध खनन को लेकर फिर से चर्चाओं में है पछवादून क्षेत्र

31 Oct 2026

VIDEO: पूर्वी राज्यों से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा मथुरा, राधाकुंड में लगाएंगे आस्था की डुबकी

31 Oct 2026

Video: रामबरात के लिए अखाड़ा लखपतराय पर पटेबाजों ने किया अभ्यास

31 Oct 2026

आचार्य नरेंद्र देव व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सपा महानगर कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित

31 Oct 2026

VIDEO: छाता चीनी मिल चालू करने की मांग, डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में किसानों संग हुई बैठक

31 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: रेलवे की रणनीति से परीक्षार्थियों की घर वापसी हुई आसान

31 Oct 2026

वीडियो: शिमला में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों पर मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटे

31 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: हल्की बारिश से धंसा मकान, परिजन ने भागकर बचाई जान

31 Oct 2026

VIDEO: 2.44 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 48.82 करोड़ रुपये

31 Oct 2026

शाहजहांपुर: शायर हिमांशी बाबरा बोलीं- कवियों ने हमेशा हक की बात कही और सवाल उठाए

31 Oct 2026

VIDEO: परीक्षा खत्म, सामान के लिए 100 फीट लंबी कतार में जूझे अभ्यर्थी

31 Oct 2026

VIDEO: सहकारी समितियों को मिली 2731 टन खाद की रैक

31 Oct 2026

VIDEO: पांच घंटे तक बरसते रहे इंद्रदेव, नहीं डिगी ब्रजयात्रियों की आस्था

31 Oct 2026

आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर गोमती तट स्थित समाधि स्थल पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

31 Oct 2026

महासमुंद: धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा, किसानों से हमाली शुल्क लेने पर समितियों को सख्त हिदायत

31 Oct 2026

शहीद भाई बेअंत सिंह सहित समूचे शहीदों का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

31 Oct 2026

श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

31 Oct 2026

VIDEO: कूड़े के ढेर में लगा दी आग, धुएं से फूला दम

31 Oct 2026

VIDEO: फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव, अवसाद में खुदकुशी की आशंका; मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

31 Oct 2026

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जल्द होगी जारी : जसबीर सिंह गिल

गौचर में दिव्यांगों के लिए लगा विशेष शिविर, अंगों की जांच और इलाज के साथ बांटे जा रहे सहायक उपकरण

31 Oct 2026

वीडियो: पोर्टमोर स्कूल में हुआ अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम

31 Oct 2026

शिमला: राजू संथानम बोले- पत्रकारिता में ईमानदारी और विश्वसनीयता ही सबसे बड़ी पूंजी

31 Oct 2026

चमोली पहाड़ के छोटे से बाजार में दिखता फ्लाईओवर का अनोखा नजारा, नैनीसैंण की खूबसूरती में लगा रहा चार चांद

31 Oct 2026

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस

31 Oct 2026

वीडियो: शिमला में हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु आपदाओं से निपटने की तैयारी पर राष्ट्रीय संवाद

31 Oct 2026

कानपुर: फजलगंज अपराजिता सेंटर में रामा मेडिकल कॉलेज का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

31 Oct 2026

कानपुर: आलियापुर टोल प्लाजा पर खाकी से अभद्रता का मामला, एसीपी बोले- सिपाही की तहरीर पर FIR दर्ज

31 Oct 2026

कानपुर: हाईवे की लेन पर खड़े दर्जनों लोडर, बना हुआ है हादसे का खतरा

31 Oct 2026

कानपुर: दो गोशालाएं होने के बावजूद सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं छुट्टा गोवंश

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed