Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
A speeding motorcycle collided with a scooter, leaving a 4-year-old girl injured; the young man fled the scene after using abusive language.
{"_id":"6ae5f9238f10c6cc0e0844fb","slug":"video-a-speeding-motorcycle-collided-with-a-scooter-leaving-a-4-year-old-girl-injured-the-young-man-fled-the-scene-after-using-abusive-language-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 4 साल की बच्ची घायल, गाली-गलौज कर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 4 साल की बच्ची घायल, गाली-गलौज कर भागा युवक
टोहाना। प्रेम नगर की जेके साबुन वाली गली में तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाने से एक 4 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के पिता अशोक शर्मा ने थाना शहर टोहाना में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार शाम करीब 4 बजे अशोक शर्मा की पत्नी मोनिका अपनी 4 वर्षीय बेटी श्रेजल के साथ स्कूटी पर ट्यूशन के लिए जा रही थी। सामने गली से काले रंग की मोटरसाइकिल नंबर एचआर23एम-9700 पर सवार एक व्यक्ति तेज रफ्तार व लापरवाही से आया और स्कूटी को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बच्ची नीचे गिर गई। उसके मुंह पर गंभीर चोट लगी, ऊपर का होंठ फट गया और मुंह से खून निकलने लगा। बच्ची को गुम चोटें भी आईं। उसकी मां के टांग और माथे पर भी चोट लगी तथा स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।
आरोप है कि जब मोनिका ने लापरवाही पर एतराज किया तो बाइक सवार व्यक्ति और उसके साथ बैठी महिला ने गाली-गलौज व बदतमीजी की और मौके से फरार हो गए। बाद में गली वालों की मदद से बच्ची को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।