Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Ratia: Striking employees outraged over the dismissal of sanitation workers; burned an effigy of the government.
{"_id":"6aa001e0416159629a080cd8","slug":"video-ratia-striking-employees-outraged-over-the-dismissal-of-sanitation-workers-burned-an-effigy-of-the-government-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया: सफाई कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर भड़के हड़ताली कर्मचारी, सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया: सफाई कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर भड़के हड़ताली कर्मचारी, सरकार का पुतला फूंका
रतिया । प्रदेश सरकार द्वारा हड़ताल पर बैठे 34 कर्मचारियो को बर्खास्त करने के बाद नगर पालिका कार्यालय में बैठे सफाई कर्मचारी भड़क उठे और उन्होंने मंगलवार दोपहर बाद शहर के मुख्य बाजारों में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली और संजय गांधी चौक पर पुतला फूंक कर रोष जताया। इस रोष प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ व डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया रोष प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारी नेता व प्रदेश सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए भूप सिंह ने कहा कि बर्खास्तगी और गिरफ्तारियों के डर से हड़ताल खत्म नहीं होगी व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों, बर्खास्तगी और गिरफ्तारियों से आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि 6 अगस्त से चल रही यह हड़ताल 13 मई को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मानी गई मांगों का आधिकारिक पत्र जारी करने से ही समाप्त होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।