Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Residents of Rewari, distressed by overflowing sewers and the supply of contaminated water, staged a road blockade; repair work began immediately.
{"_id":"6a9fa89a7e4a04e7f50f7add","slug":"video-residents-of-rewari-distressed-by-overflowing-sewers-and-the-supply-of-contaminated-water-staged-a-road-blockade-repair-work-began-immediately-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों ने लगाया जाम, तुरंत शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों ने लगाया जाम, तुरंत शुरू हुआ काम
नारनौल मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर के लोगों ने सीवर ओवरफ्लो और घरों में गंदे पानी की सप्लाई की समस्या को लेकर मंगलवार को सड़क पर जाम लगा दिया। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। जाम के कारण नारनौल मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने की सूचना के बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कर दिया।
पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप भार्गव ने बताया कि लक्ष्मी नगर में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी गलियों और सड़क पर जमा होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा घरों में भी दूषित और गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत है। लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया।
लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गई थी। इसके बावजूद संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौके पर स्थिति देखने नहीं पहुंचा। इससे लोगों में रोष बढ़ गया और उन्होंने नारनौल मार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। इस दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
बाद में डीएसपी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। डीएसपी के आश्वासन के बाद स्थानीय लोग जाम खोलने के लिए राजी हो गए। करीब दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सीवर और पेयजल की समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।